ताजा खबरे
मंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
IMG 20250527 111143 19 बीकानेर संभाग के इन जिलों में तापमान पहुंचा 47 पार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के बीकानेर संभाग के जिले उबल रहे है। बीकानेर के श्रीगंगानगर जिले व हनुमानगढ़ में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जहां पारा 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जयपुर मौसम केन्द्र ने जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्यभर में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में इस सप्ताह तेज गर्मी और लू जैसे हालात बने रहेंगे। खासकर गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी अगले तीन से चार दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है और वहां भी मौसम शुष्क बना रहेगा।

सोमवार को राजस्थान के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा रहा। बीकानेर में 46 डिग्री, चूरू में 45.6 डिग्री, फलोदी में 45.2 डिग्री, जैसलमेर में 45 डिग्री, बाड़मेर में 44.7 डिग्री, अलवर और पिलानी में 44.4 डिग्री, जबकि राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Share This News