





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में आगामी दिनों में तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने मेघगर्जन और तेज गति से हवा चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित है। इसके आगामी दो-तीन दिनों में धीरे-धीरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश दिशा में आगे बढ़ाने की संभावना है। मानसून ट्रफ लाइन पंजाब हरियाणा से होकर गुजर रही है।इसकी वजह से पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई जबकि पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 10 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व 11-12 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अति भारी बारिश होने की संभावना है।




