Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। रविवार सुबह से कोहरे ने कई जिलों को आगोश में ले रखा है। हनुमानगढ़, कोटा, बूंदी, सीकर, झुंझुनू, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर और टोंक शामिल हैं। इस बीच मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले एक-दो दिन में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से बीकानेर संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। विभाग की मानें तो मकर संक्रांति पर इस बार बूंदाबादी बारिश होने का अंदेशा है 16 जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। 10 से 16 जनवरी के बीच प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। बीते दिन जयपुर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, अजमेर में 11.5 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 8.4 डिग्री सेल्सियस और अलवर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जिसमें कोटा, डबोक, धौलपुर, सिरोही, करौली, माउंट आबू, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर, जालोर और लूणकरणसर शामिल हैं।
