Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मौसम केन्द्र के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार से गंगानगर, हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होगी। इसके अलावा राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। 7 मार्च से आगामी सप्ताह न्यूनतम व अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक तापमान दर्ज होगा। सबसे अधिक दिन का पारा जालोर में 33 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान फलोदी में 21 डिग्री दर्ज किया गया।
आगामी 48 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने और 4 मार्च से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। वहीं, 4-5 मार्च को बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं पुनः तापमान 8-10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।