Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर मौसम विभाग ने तेज़ बारिश होने की बात कही है। विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। वहीं पंजाब व पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में अधिक पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ भी सामान्य स्थिति से गुजर रही है। पूर्वी राजस्थान में अगले 5-6 दिन मानसून सक्रिय, अधिकांश स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश, कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान (जोधपुर व बीकानेर संभाग) में अगले 2-3 दिन मध्यम से तेज बारिश, कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है।

सोमवार को अलवर, झुंझुनूं, खैरतल-तिजारा और कोटपुतली-बहरोड़ में अति भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बारां, बूंदी, जयपुर, झालावाड़, कोटा, सीकर, चूरू, डीडवाना-कुचामन और नागौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट दिया है।