Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच जयपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है। बीकानेर संभाग में हल्की बारिश रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी हरियाणा और उससे सटे इलाकों में ऊपरी हवा का एक चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके प्रभाव से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में आगामी दो से तीन दिन तक कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के बाद अब अरब सागर में भी एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है, जिसके चलते राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है।