





Thar पोस्ट न्यूज राजस्थान। राजस्थान में मेघ मल्हार है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जुलाई को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, जयपुर, दौसा, करौली जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं एक दो दौर भारी बारिश का भी आ सकता है। मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।





इसके अलावा चूरू, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, अजमेर, बीकानेर, नागौर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद के अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश हो सकती है।