Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में 4 दिन तक मॉनसून सक्रिय रहेगा। आज कोटा तथा भरतपुर संभाग में अति भारी बारिश तथा अजमेर, जयपुर व उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जिलों भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 15 से 16 सितंबर तक राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो जोधपुर व बीकानेर संभाग में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है लेकिन अधिकांश स्थनों पर मौसम शुष्क रहेगा। अजमेर में सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।