Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में बारिश के साथ तापमान गिरने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार शाम से प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा इससे अनेक जिलों में बारिश होगी। बीकानेर, जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को बादल-बरसात का मौसम रहेगा। कई स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बुधवार से मौसमी गतिविधियों में कमी आएगी। विभाग के अनुसार गुरुवार को बादल छंटने के बाद रात और दिन के तापमान में गिरावट होने से गुलाबी सर्दी बढ़ने की संभावना है। विशेषकर दिन में तापमान 30 डिग्री के पास रहेगा। इन दिनों बीकानेर सहित अनेक जिलों में रात में गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है।