Thar पोस्ट न्यूज। इस बार मई में भी मौसम की मार रहेगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मार्च, अप्रेल के बाद अब पूरे मई महीने में बरसात होगी। पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा बरसात होगी। दूसरे सप्ताह में थोड़ा कम, तीसरे सप्ताह में थोड़ा कम और अंतिम सप्ताह में पहले सप्ताह की तुलना में आधी बारिश होगी। आईएमडी ने बताया है कि इस दौरान राजस्थान का तापमान सामान्य या फिर इससे भी कम रहेगा। इससे गुलाबी सर्दी का एहसास कई दिनों हो सकता है। देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान अनुभव होने की संभावना है। केवल उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर जहां कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान होने की संभावना है।आईएमडी ने बताया है कि मई महीने के पहले सप्ताह में राजस्थान ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में बारिश होगी। मई में मासिक अधिकतम तापमान पूर्व-मध्य और पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत में इसके सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
राजस्थान में अप्रैल का आखिरी सप्ताह है। लोगों को इस बार हीटवेव के बजाए ठंडी और धूलभरी हवा झेलनी पड़ रही है। वहीं, भीलवाड़ा में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह भी पाली के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं, राज्य में कल बीती शाम हनुमानगढ़, गंगानगर समेत उत्तर भारत में जबरदस्त धूलभरी आंधी चली।इसके कारण कई जगहों पर पेड़-पौधे टूट गए। कच्चे मकानों पर लगे टीनशैड-छप्पर उड़ गए। यही स्थिति दक्षिण, पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में रही।