





Thar पोस्ट। मौसम का मिजाज पूरे देश मे कुछ बिगड़ा हुआ रहेगा। इस बारे में भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 7 व 8 अप्रैल को पूरे देश में बारिश ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह के दौरान दो पश्चिमी विक्षोभों के एक के बाद एक आने की संभावना है, जिनका सबसे ज्यादा असर 7 और 8 अप्रैल को रहेगा। इस दौरान अंधड़, बारिश होगी। कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है 7 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में 7-8 अप्रैल को बदलाव रहेगा। 9-11 अप्रैल के आसपास इसमें दोबारा 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य भारत में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री बढ़ सकता है। इसके बाद 11 अप्रैल तक इसमें कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं , पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में 9 अप्रैल तक गरज और बिजली के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। छत्तीसगढ़ में 6 अप्रैल को, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 और 8 अप्रैल को, बिहार में 6 और 8 अप्रैल को, और झारखंड में 6-8 अप्रैल, 2026 के दौरान छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 और 9 अप्रैल को छिटपुट भारी वर्षा की संभावना बनी है।




