Thar पोस्ट। अचानक मौसम पलटने से सर्दी का अहसास फिर से होने लगा है। बीकानेर लूणकरणसर तहसील में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक चक 5 एडी, शेखसर और नथवाना गांवों में हुई भारी बारिश और ओलों ने खेतों में खड़ी रबी की फसल को बर्बाद कर दिया। किसानों के अनुसार, अचानक आई इस आपदा से गेहूं, चना, सरसों और जीरे की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। ओलों की मार से खेतों में फसलें बिछ गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

आसमान से बरसी आफत से चक 5 एडी और आसपास के क्षेत्रों में खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। सरसों और गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। अब कर्ज चुकाना भी मुश्किल हो जाएगा। शेखसर और नथवाना गांवों के अन्य किसानों
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए। स्थानीय सरपंच और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी किसानों के नुकसान का जायजा लिया और सरकार से राहत राशि दिलाने की अपील की।