Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। देर रात जयपुर में बारिश हुई। विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश का यह दौर 30 जुलाई तक जारी रहेगा। इसके बाद एक अगस्त से फिर से यह चक्र धीमा पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ,जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में गुरुवार को एक कम दबाव का क्षेत्र (लो-प्रेशर एरिया) बना है। यह सिस्टम अब तेजी से पश्चिमी दिशा की तरफ आगे बढ़ेगा। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 30 जुलाई तक भारी बारिश का दौर चलेगा। वहीं 27-28 जुलाई के दौरान दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 27 और 28 जुलाई को अति भारी वर्षा की चेतावनी वाला ऑरेंज अलर्ट किया गया है।