Thar पोस्ट। देश मे अब सर्दी सिमट रही है। आने वाले दिनों से गर्मी का सितम रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 20 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन इसका प्रभाव राजस्थान में इलाकों में नहीं पड़ेगा। इसके चलते अगले हफ्ते राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके साथ ही रात का पारा 4 फीसदी तक बढ़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 12 शहर में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा सकता है। होली पर इस बार गर्मी पड़ने की संभावना है।