Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में रात का तापमान तेज़ी से गिर रहा है। जहां दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो रही है, वहीं रात के तापमान में कुछ शहरों में गिरावट दर्ज हो रही है। सिरोही में सबसे ज्यादा ठंडी रात रही, जहां का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पाली में न्यूनतम तापमान 21.9, प्रतापगढ़ में 21.6, उदयपुर में 21.6, भीलवाड़ा, टोंक में 22.6-22.6, अजमेर में 22.5 और अलवर, जयपुर में 25-25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान में अगले तीन-चार दिन मौसम साफ रहेगा और दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। 17 सितंबर से एक सिस्टम राजस्थान में आएगा, जिसके असर से दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।