Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से मॉनसून विदा हो रहा है। विभाग की मानें तो 25 सितंबर तक पूरे राज्य से मानसून विदा हो जाएगा. जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से 15 सितंबर से मानसून के विदा होने की उम्मीद है विदा की सामान्य तिथि 17 सितंबर बताई जा रही है.” इसके अलावा अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार रात व दिन के तापमान में निरंतर गिरावट आ रही है। अजमेर में 23.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 23.6 डिग्री, जयपुर में 26.9 डिग्री, पिलानी में 24.2 डिग्री, सीकर में 24.6 डिग्री, कोटा में 24.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 23.7 डिग्री, बाड़मेर में 25.7 डिग्री, जैसलमेर में 24.3 डिग्री, जोधपुर में 24.5 डिग्री, बीकानेर में 25.6 डिग्री, चूरू में 25.1 डिग्री और श्री गंगानगर में 26.8 डिग्री, नागौर में 23.6 डिग्री, जालौर में 23.2 डिग्री, सिरोही में 17.0 डिग्री, करौली में 26.3 डिग्री और दौसा में 26.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.