Thar पोस्ट। राजस्थान के अधिकांश जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में जयपुर, दौसा, अलवर, झुंझुनू, चूरू, सीकर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर, जोधपुर, जालौर, पाली, भीलवाड़ा, राजसमंद, सिरोही, चित्तौड़गढ़, टोंक,सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में मेघगर्जन के साथ बरसात होगी। इतना ही नहीं कई इलाकों में वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं भी चलेंगी। विभाग ने पांच मई तक प्रदेश कई हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई शहरों में बारिश का दौर जारी है। सीकर, कोटा, सिरोही, बाड़मेर, जैसेलमेर और जयपुर सहित प्रदेश के इलाकों में बारिश हुई।राजस्थान में मार्च, अप्रेल के बाद अब मई में गर्मी नहीं पड़ेगी। मई के प्रथम दो सप्ताह में जरदस्त बारिश का दौर चलेगा। इस दौरान सामान्य से अधिक बरसात होगी और तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। मौसम विभाग ने मई महीने को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मई में तापमान सामान्य तापमान से पांच डिग्री तक नीचे रह सकता है। जबकि राजस्थान में मई जून की गर्मी से हालत पस्त हो जाती है लेकिन इस बार गर्मी का सितम बाद में सताएगा।