Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में सिस्टम बना हुआ है, इसके राजस्थान के पश्चिमी हिस्से की तरफ बढ़ने की संभावना है। दोनों सिस्टम के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान में हल्की से लेकर मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को बीकानेर, पाली, सिरोही जोधपुर सहित 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जोधपुर, नागौर और पाली के लिए ऑरेंज अलर्ट है। जबकि मंगलवार को जोधपुर सहित चार जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। बुधवार को सिस्टम का प्रभाव धीमा हो जाएगा।