Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के अनेक जिलों में मौसम तेज़ी से पलटेगा। प्रदेश में चक्रवाती हवाओं के चलते राजस्थान में 19 व 20 अप्रेल को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। जबकि 21 व 22 अप्रेल को पूर्वी राजस्थान के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में चल रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले तीन दिन के भीतर खत्म होगा। कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। मौसम की गर्मागट व लू ज्यादा असर नहीं दिखा सकेगा, लू की स्थिति के बीच आंधी-अंधड़ और बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम केन्द्र के अनुसार चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के अलावा दक्षिणी हरियाणा और पड़ौस तक फैला हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी राजस्थान से उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश तक 0.9 किमी. ऊपर तक फैली हुई है। इसके चलते मौसम तंत्र में बदलाव दिखाई देगा। बीकानेर संभाग के जिलों में गर्मी से कुछ निजात मिलेगी।