Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर सहित 8 जिलों में मौसम बदल रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आज से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जालोर, जैसलमेर और बाड़मेर एरिया में गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी।इसके पीछे कारण पाकिस्तान से आने वाली गर्म हवाएं है। पाकिस्तान में कराची तट के पास अरब सागर में एक एंटी साइक्लोनिक सिस्टम (विपरित चक्रवाती हवाओं का सिस्टम) बना है, जिससे हवाओं की दिशा पश्चिमी से पूर्व की तरफ हो गई है।संभावना है कि अगले दो दिन के अंदर बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर में दिन का अधिकतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएंगे, जिससे यहां लोगों को दिन में गर्मी का अहसास होने लगेगा। वहीं राजस्थान के कई शहरों में रात का तापमान कम होने से सर्दी का प्रभाव बिल्कुल कम हो जाएगा।