ताजा खबरे
IMG 20230527 154542 10 मौसम इस तारीख से पलटेगा, विभाग का अलर्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के साथ, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। विभाग के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में 18 फरवरी से एक बार फिर मौसम पलटेगा। इसकी वजह है उत्तर पश्चिमी हिमालयन रीजन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता बढ़ रही है। इसका असर सिर्फ उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर ही नहीं बल्कि मैदानी इलाकों में भी पड़ने वाला है। राजस्थान व अन्य राज्यो के मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है, पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के साथ निचले हिस्से में ओलावृष्टि का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यह सक्रियता तीन से चार दिनों तक बनी रह सकती है। विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में तापमान गिर सकता है।


Share This News