





Thar पोस्ट न्यूज। मॉनसून फिर सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने राजस्थान प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 31 जुलाई तक बारिश का दौर चलेगा। इसके बाद अगस्त प्रथम सप्ताह मॉनसून सुस्त रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसंमद, प्रतापगढ़ जिले व आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ मध्यम से हल्की बारिश व एक-दो दौर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आकाशीय बिजली सहित 30-50 KMPH की गति से अंधड़ चलने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने इन चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मध्यम तो कही तेज बारिश होगी।




