

Tp न्यूज़। अब फिर से माैसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग के वैज्ञानिकाें के अनुसार पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय हाेने से तीन व चार फरवरी काे माैसम करवट लेगा। बादल छाए रहने के साथ ही गुरूवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हाेने की आंशका रहेगी।आज सभी जगहों पर तेज धूप रही। वहीं दिन के साथ-साथ रात का तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। माउंटआबू का पारा जमाव बिंदु के नजदीक दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू, पिलानी, भीलवाड़ा, वनस्थली, डबोक सहित अन्य जगहों का मंगलवार रात का पारा 8 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।
सीकर के फतेहपुर का पारा बीती रात डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा, हालांकि तेज ठंडी हवाएं चली। वहीं बुधवार सुबह जयपर का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गलन भरी सर्दी रही। आज जयपुर संभाग में आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा चार फरवरी काे बरसात के साथ ओलावृष्टि हाेने की आशंका रहेगी। इससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी।
पश्चिमी विक्षाेभ के चलते आगामी तीन दिन तक एक परिसंचरण तंत्र सक्रिय हाेगा, इसके चलते प्रदेश के उत्तरी पूर्वी इलाकाें में ओले- बारिश का अनुमान है। माैसम विभाग ने दाैसा, कराैली, जयपुर, धाैलपुर और भरतपुर जिलाें में कहीं मेघगर्जन और कहीं-कहीं ओले गिरने के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले सप्ताह के बीच तक पश्चिमी विक्षाेभ का असर खत्म हाेने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। इसके चलते 10 फरवरी बाद एक बार फिर से सर्दी का असर बढ़ेगा।
