Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अनेक जिलों में मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक प्रदेश में 1 से 7 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर) के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।
मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बारिश का दौर और अधिक सक्रिय होगा। इस दौरान बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कई हिस्सों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही 1 से 4 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न भागों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।