ताजा खबरे
घर मे घुसकर महिलाओं ने महिला को पीटासमारोह में 14 महिलाओं का हुआ सम्मानअच्छे मॉनसून के संकेत, टिटहरी ने चार अंडे दिए, यह है मान्यताकेन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की बीकानेर को सौगात, जिले के 40 राजकीय विद्यालयों को मिलेंगे सवा करोड़ रुपए के स्मार्ट बोर्ड-फर्नीचरसम्मानित हुए विद्यार्थी एवं अभिभावकदिल ने फिर याद किया” कार्यक्रम में गूंजे नगमेदेशभर की अदालतों का डेटा अब एक ही जगह होगा उपलब्ध, सीजेआई सूर्यकांत ने शुरू की ‘वन केस वन डेटा’ पहलदेश :दुनिया, तेल कम्पनियों को 1 लाख करोड़ का घाटा !आसमान से बरसेंगे अंगारे, सुबह 11 से 4 बजे तक रहें सावधानमुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड पर बेकाबू कार से 3 घायल
IMG 20220131 225649 बीकानेर में यहां अभियंता को बनाया बंधक, इस मांग पर अड़े Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। पानी के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। काश्तकार अड़े। इंदिरा गांधी नहर के किसानों को रबी फसल के लिए एक बारी पानी मिलने की उम्मीद बंध गई है। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में सिंचित क्षेत्र में खड़ी फसल को बचाया जा सकेगा। वहीं सोमवार को भाखड़ा बांध मैनेजमेंट बोर्ड BBMB की बैठक में ये महत्वपूर्ण निर्णय हुआ है। पूगल क्षेत्र के किसानों ने नहर विभाग के एक सहायक अभियंता प्रभुलाल को बंदी बना लिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि उन्हें पानी नहीं मिला तो प्रभुलाल को नहीं छोड़ेंगे और सुबह छह बजे A.En. पर ठंडे पानी की बाल्टियां डाली जाएगी।इस बैठक के बाद अब इंदिरा गांधी नहर की ओर से जल वितरण का नया रेगुलेशन जारी किया जाएगा। इसमें बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित नहर से जुड़े सभी जिलों में किसानों को रबी के लिए एक बारी पानी मिलने की उम्मीद बंध गई है। किसान लंबे समय से रबी फसल को पकाने के लिए एक बार पानी का इंतजार कर रहे थे। बीबीएमबी की बैठक में राजस्थान की तरफ से अधिकारियों ने पानी की आवश्यकता जताई। खेत में खड़ी फसल के लिए भी पानी की जरूरत महसूस की गई। अब एक बारी पानी मिलने से कुछ हद तक किसानों को लाभ होगा। हनुमानगढ़ चीफ इंजीनियर अमरजीत मेहरडा़ ने जल्द रेगुलेशन जारी होने की उम्मीद जताई है। किसानों को तीन फरवरी से छह मार्च के बीच पानी मिल सकता है।

पूगल ब्रांच में एक सहायक अभियंता को बंधक बना लिया गया है। इसका वीडियो भी जारी किया गया है। किसानों ने बताया कि रेगुलेशन के एईएन प्रभुराम को तब तक नहीं छोड़ा जाएगा, जब तक किसानों के पानी की मांग पूरी नहीं हो जाती है। किसानों ने चेतावनी दी है कि उनको पहले पानी नहीं दिया गया तो प्रभुराम को नहीं छोड़ा जाएगा। अगर नहर अधिकारियों ने समय रहते पानी नहीं दिया तो सुबह छह बजे एईएन प्रभुराम के साथ एक काश्तकार भूपराम के सिर पर ठंडे पानी की बाल्टियां डाली जाएगी। काश्तकार इस एईएन के साथ शहीद होने के लिए तैयार है। साभार


Share This News