Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में देर रात डागा चौक स्थित महेश सदन के पास अचानक कई घरों में पानी पहुंच गया। यहा पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से 8 से 10 घरों में हज़ारों लीटर पानी पहुंच गया। इससे लोग घबरा गए, यहां स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।