Thar पोस्ट। बीकानेर में एक महिला ने लोन संबंधित एक ऐप डाउनलोड क्या कर लिया अब वह उसी के जी का जंजाल बन गया है। उसी की फोटो अश्लील रूप में बनवाकर वायरल कर देने की धमकी मिल रही है। यह मामला बीकानेर संबंधित है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस प्रकरण के मुताबिक फर्जी तरीके से लोन देने और अश्लील वीडियो अपलोड़ करने की धमकी देने का ऐसा मामला जेएनवीसी थाने में वैष्णोधाममंदिर के पास रहने वाली महिला ने दर्ज करवाया है। मामले के अनुसार एनआई कैश एक्स एप्प को संचालित करने वाले के खिलाफ दर्ज इस मामले के मुताबिक घटना वैष्णोधाम मंदिर के पास 30 जुलाई की है । इस संबंध में महिला ने बताया कि उसने अपने मोबाइल में यह एप्प डाउनलोड़ की। जिसके बाद करीब एक महीने पहले एप्प के माध्यम से उसे 4 हजार का लोन उसे बिना पूछे दे दिया गया और बैंक खाते में पैसे भेज दिए गए।सात दिन बाद एक हजार रूपएजमा करवा दिए। महिला के अनुसार फिर से उसके खाते में 3280 रूपए डाले गए और सात दिन बाद उसके 6800 रूपए वसूल लिए गए। महिला ने बताया कि जबउसने 6800 जमा करवाए तो उसके खाते में फिर से 4840 खाते आए और 7 दिन बाद फोन आया कि 8800 रूपए जमा करवाओ।30 जुलाई को उसके पास फोन आया की लोन के पैसे जमा करवाओ अन्यथा अश्लील फोटो बनाकर अपलोड़ कर दूंगा तो महिला ने पैसे जमा करवा दिए। महिला ने बताया कि इसके बाद फिर से उसके खाते में लोन के नाम से 5840 रूपए डाल दिए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।