Thar पोस्ट। पाकिस्तान से चलने वाली हवाओं से बीकानेर सहित अन्य जिलों का तापमान बढ़ेगा। उत्तर पश्चिमी राजस्थान अधिक प्रभावित होगा। हालांकि होली से ठीक कुछ दिन पहले तापमान में अस्थाई कमी आएगी। फरवरी महीना बीतने में कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन अभी से ही तीखी धूप की चुभन दोपहर के समय महसूस होने लगी है। IMD यानी मौसम विभाग का कहना है कि इस बार गर्मी कुछ ज्यादा ही सताने वाली है। अगले 5 दिनों में तापमान में और तेजी आएगी। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इतना तापमान मार्च महीने के पहले हफ्ते में दर्ज किया जाता है। जो कि इस बार फरवरी महीने के अंतिम दिनों में ही दर्ज होने लगा है। फिर एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ दरअसल 25 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव हो रहा है, जिससे तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है। अगले 5 दिनों की बात की जाए तो उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना है। इस बार मार्च के शुरुआती 15 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और उससे ऊपर भी चढ़ सकता है।