Voting in bikaner till 9 am

Thar पोस्ट, न्यूज़। राजस्थान में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश में सुबह नौ बजे तक 9.77 फीसदी वोटिंग हुई। बारां, धौलपुर और हनुमानगढ़ में सबसे ज्यादा मतदान 12.97, 12.66 और 12.01 फीसदी मतदान हुआ है। तिजारा 13.5, हवामहल 11.41, पोखरण 8.52, लक्ष्मणगढ़ 11.57, तारानगर 13 और शिव 8.36 प्रतिशत हुआ मतदान। राजस्थान का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र शेरगांव में बनाया गया है, जहां 118 लोग वोट डाल रहे हैं। सिरोही जिले के आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा में 4921 फुट की ऊंचाई पर स्थित शेरगांव के वोटर्स इस साल पहली बार अपने ही गांव में वोट डाल पा रहे हैं। ये पोलिंग बूथ माउंटआबू के गुरु शिखर से करीब 18 किलोमीटर दूर है, जहां सिर्फ पैदल ही जाया जा सकता है। बीकानेर में आज केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने डाला वोट। वहीं डॉ.बुलाकीदास कल्ला ने अपनी धर्मपत्नी शिवकुमारी कल्ला के साथ किया मतदानयशपाल गहलोत ने अपनी धर्मपत्नी प्रेमलता गहलोत के साथ डाला वोट। प्रवक्ता नितिन वत्सस ने भी दिया वोट।