Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। प्रदेश के सभी 200 विधानसभा सीटों के मतदाताओं के फोटोयुक्त वोटर कार्ड निर्वाचन विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर उपलब्ध है। मतदाता सूची के अंतिम पुनरीक्षण के दौरान 6 लाख 96 हजार 424 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। अंतिम सूची के अनुसार प्रदेश में 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। इनमें से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरूष और 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता शामिल हैं। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार महिलाएं और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला वोटर शामिल थे। इस लिहाज से देखें को प्रदेश में 48 लाख 91 हजार 545 मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।