Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक डॉक्‍टर व महिला कार्मिक के वायरल हो रहे  वीडियो मसले को लेकर पीड़ित डॉक्टर ने खाजूवाला पुलिस थाने में एक रेडियोग्राफर व अन्‍य व्यक्ति के खिलाफ वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इस बारे में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीकानेर के हेतनगर निवासी 48 वर्षीय डॉ. भीमसेन गोदारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खाजूवाला के रेडियोग्राफर रमेश कुमार और एक ने व्‍यक्ति ने मेरा एक महिला कार्मिक के साथ वीडियो बना लिया तथा महिला की लज्‍जा भंग की।

 पुलिस ने परिवादी डॉक्‍टर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई जेठाराम को सौंपी गई है।