


Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज अमृत परियोजना 2.0 के तहत चल रहे कार्यो की समीक्षा के लिए विधायक जेठानंद व्यास ने अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। विधायक निवास पर एक्सईइन पवन बंसल व संजय ठोलिया रमेश चौधरी, और सुप्रीडेंट इंजीनियर ललित ओझा , प्रोजेक्ट के इंजीनियर सहित कई अधिकारी मौजूद थे। बैठक में सीवर लाइन, पाइपलाइन बिछाने सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा हुई।
इस दौरान विधायक ने सीवरेज के दौरान खोदे जा रहे गड्ढे समय रहते भरने तथा आवागमन को सुगम बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अमित परियोजना का लाभ शहर वासियों को जल्द से जल्द मिले इसके लिए परियोजना के अभियंताओं को इस कार्य को जल्द निपटना होगा। विधायक जेठानंद ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जे पी व्यास, पार्षद किशोर आचार्य, दुर्गा शंकर आचार्य, मालचंद सुथार, मुरली व्यास, दिनेश चौहान आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विधायक सिद्धि कुमारी विधानसभा की विशेषाधिकार व नियम समितियों में सदस्य मनोनीत
राजस्थान विधानसभा में समितियों का गठन आज विधासभा अध्यक्ष द्वारा किया गया। जिसमे बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी को विशेषाधिकार समिति में सदस्य व नियम समिति में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व अशोक गहलोत व वरिष्ठ विधायकों के साथ सिद्धि कुमारी को सदस्य मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक सिद्धि कुमारी को बधाई दी।
Thar पोस्ट न्यूज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बीकानेर महानगर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन आदर्श विद्या मन्दिर, जे.एन.वी. बीकानेर में किया गया। जिसमें प्रेस वार्ता का विषय ‘सामाजिक अनुभूति रहा। प्रान्त सह मंत्री मोहित जाजड़ा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद् में सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम 2016 से प्रारम्भ किया गया जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को जो विद्यार्थी महानगरों में अपना जीवन बहुत सारी व्यवस्थाओं और आधुनिकता के साथ जी रहे है।
उन विद्यार्थियों को भारत के मूल यानि हमारे गांव, हमारे बीकानेर के साथ सटी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा जहां इस गर्मी में हमारे देश के प्रहरी देश की रक्षा हेतु, खड़े रहते है उनके इस अनुभव को सांझा करने हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने सामाजिक अनुभूति का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
महानगरों में रहने वाले विद्यार्थियों को ग्रामीण जीवन दर्शन के लिए ताकि उनके जीवन को सामाजिक जीवन में जाने के पश्चात् समाज के प्रति संवेदना के साथ कार्य करने की दिशा मिले।
महानगर मंत्री रामनिवास बिश्नोई ने बताया कि बीकानेर महानगर में सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम 19 मई से 21 मई 2024 तक रखा जायेगा। जिसकी शुरूआत खाजूवाला से होते हुए बज्जू तक 15 गांवों के अन्दर कार्यक्रम रखा जायेगा। जिसमें महानगर के विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों से पी.एच.डी. व पी.जी. के 40 विद्यार्थी चयनित किये गये है। इसकी संचालन समिति का भी गठन किया गया है।