Thar पोस्ट, न्यूज। नहरबंदी और अन्य विभागीय समस्याओं के कारण पीने के पानी की हुई भयंकर किल्लत को लेकर मंगलवार को भाजपा गंगाशहर मंडल द्वारा जिला महामंत्री मोहन सुराणा और महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्षद सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ खारिया कुआं, खिलाड़ी चौक, नई लाइन, गंगाशहर में जलदाय विभाग कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देकर आक्रोश व्यक्त किया गया ।

भाजपा नेताओं और आमजन द्वारा मांग की गई कि निचले इलाकों में तुरंत नई पाइप लाइन डालने की व्यवस्था की जाए तथा पेयजल आपूर्ति सुचारू होने तक टेंकरों के द्वारा निशुल्क पानी की सप्लाई की जाए। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो आम नागरिक आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी जलदाय विभाग की होगी।
धरनार्थियों को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि शहर के गंगाशहर, भीनासर, सुजानदेसर, श्रीरामसर और किसमीदेसर आबादी के हिसाब से काफी बड़े क्षेत्र हैं जिनकी जनसंख्या लगभग दो लाख है। इन इलाकों में पिछले काफी समय से पानी की भयंकर किल्लत हो रही है तथा अंतिम छोर पर होने के कारण आमजन तक पानी नहीं पहुंच पाता और पिछले एक महीने से तो नहरबंदी के कारण हालात बदतर हो गए हैं।
महिला मोर्चा अध्यक्ष और पार्षद सुमन छाजेड़ ,गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा पार्षद बजरंग सोखल, भंवरलाल साहू, शिव पड़िहार एवं रामदयाल पंचारिया ने विचार रखे। विभाग के एक्सईएन विजय वर्मा, एईएन रमेश चौधरी और जेईएन मुकेश भाटी ने भाजपा पदाधिकारियों और आमजन की समस्त वाजिब मांगों पर सैद्धान्तिक रूप से सहमति जताते हुए करनाणी मौहल्ला में सैक्सन करके आगामी पन्द्रह दिनों में दो नई पाईप लाईन डालने, गंगाशहर-भीनासर और अन्य क्षेत्रों में पानी की नियमित आपूर्ति होने तक प्रतिदिन दस टेंकरों से निशुल्क पानी सप्लाई करने, हनुमान नगर में अतिशीघ्र ट्यूबवेल का निमार्ण शुरू करवाने और अन्य मांगों पर भी अतिशीघ्र सकारात्मक निर्णय करने का आश्वासन दिया। गंगाशहर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानु आनंद, किसान मोर्चा जिला महामंत्री दीपक यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार रंगा , मंडल महामंत्री मघाराम नाई, प्रकाश मेघवाल, मंडल उपाध्यक्ष शिव बच्छ, मंडल मंत्री शिव मारू, मंडल कोषाध्यक्ष मूलचंद दैया, पार्षद बजरंग सोखल, भंवरलाल साहू, शिव पड़िहार, रामदयाल पंचारिया, मंडल शक्ति केंद्र संयोजक श्रवण सोनी, ओमप्रकाश शर्मा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन सियाग, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि मारु, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरिता नाहटा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारती अरोड़ा, भगवती स्वामी, अनु सुथार ,इंदु वर्मा, दीपक गहलोत, जसकरण मारू, शिव शंकर उपाध्याय, रघुवीर प्रजापत, चंद्र तंवर, बद्री राजपुरोहित, जितेंद्र सुराणा, बच्छराज रांका, जयदयाल गोदारा, मुल्तान बैद, उदाराम नाई, मनोज बंग इत्यादि कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कोचर को पीएचडी की उपाधि प्रदान
बीकानेर। भूपाल नोबेल विश्वविद्यालय,उदयपुर ने शोधार्थी सुधा कोचर को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। सुधा ने सिक्यूर ट्रासफॉर्ममेशन हेल्दीकेयर सिस्टम यूजिंग ऑफ इंटरनेट थिंग्स विषय पर अपना शोध कार्य एम एस देवड़ा के निर्देशन में किया है। कोचर को पीएचडी की उपाधि मिलने पर अनेकजनों ने खुशी जताई है

जिलास्तरीय माहेश्वरी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 5 जून को
Thar पोस्ट बीकानेर। समाज का युवा व विधार्थी वर्ग लाभान्वित हो तथा भविष्य में ‘‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’’ के माहेश्वरी समाज के कृत-संकल्प को आगे बढाए इसी उद्देश्य से समाज के बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों द्वारा दिनांक 5 जून को होने वाली ‘‘माहेश्वरी ऑनलाइन क्विज कॉम्पीटीशन’’ के पोस्टर का विमोचन का कार्य शिवबाड़ी रोड़ स्थित सिंथेसिस प्रांगण में किया गया। पोस्टर विमोचन प्रदेश माहेश्वरी सभा अध्यक्ष बाबूलाल मोहता अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा कार्यकारिणी सदस्य सुशील थीराणी व जिला सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश करनाणी ने किया।
इस ऑनलाईन क्वीज में भाग लेने वाले विद्यार्थी दिनांक 25 मई से ऑनलाईन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जिसके लिए विद्यार्थियों को गुगल प्ले स्टोर से सिन- डिजी एप डाउनलोड करना होगा तथा इस एप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
जिला माहेश्वरी सभा के प्रचार मंत्री अश्विीनी पच्चीसीया ने बताया कि समाज का युवा वर्ग अपने माहेश्वरी समाज के गौरवमयी इतिहास, किए गए उत्कृष्ट कार्यों, समाज के महान व्यक्तियों, समाज द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा अपने सामाजिक संगठनात्मक ढांचे इत्यादि से अवगत होवे, इस हेतु बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा ने ‘‘माहेश्वरी ऑनलाइन क्विज कॉम्पीटीशन’’ करवाने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर जिला सभा के शिक्षा मंत्री मनोज कुमार बजाज, प्रदेश सभा के मंत्री राकेश जाजू, महिला संगठन अध्यक्ष निशा झंवर, पदमा बजाज, चन्द्रकला कोठारी, सीमा चाण्डक उपस्थित थे।
काला जादू नहीं है सिजोफ्रेनिया- डॉ. सिद्धार्थ असवाल
Thar पोस्ट। विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस के उपलक्ष में चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा वरदान हॉस्पिटल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल ने बताया किसी जो सिजोफ्रेनिया एक मानसिक बीमारी है जो भावनात्मक बीमारी नहीं बल्कि दीर्घ गंभीर और मस्तिष्क को असंतुलित कर बेकार करने वाली गंभीर बीमारी है जो व्यक्ति के जीवन के सभी पहलुओं को यहां तक के व्यक्ति की सोच भावना और व्यवहार को भी प्रभावित करता है शिजोफ्रेनिया से पीड़ित रोगी ऐसी आवाज सुनने या ऐसी वस्तु देखने लगते हैं जो वास्तव में होती ही नहीं या यह रोगी ऐसा मानने लगते हैं कि कोई अन्य उनके दिमाग पर नियंत्रण कर रहा है वे अपनी सोच से वास्तविकता को अलग करने में विफल रहते हैं शिजोफ्रेनिया की बात करें तो यह पूरे संसार में पाया जाता है सभी जातियों समुदाय में शिजोफ्रेनिया की बीमारी पाई जाती है लगभग जनसंख्या का 1% अपने जीवन काल में से प्रभावित होने की संभावना रहती है इसका मुख्य कारण रासायनिक क्रियाएं एवं न्यूरोट्रांसमीटर का उथल-पुथल होना है इसके साथ ही जीवन के उतार-चढ़ाव एवं तनाव अनुवांशिकता कुपोषण और वायरल संक्रमण भी सिजोफ्रेनिया के लिए जिम्मेदार है सिजोफ्रेनिया का व्यक्ति अपने आप से बातें करता है एकांत में चुपचाप बैठे रहता है अपने आप हंसता है रोने लग जाता है दूसरों पर शक करता है बाहर से कचरा एकत्रित कर अपनी जेब में डाल लेता है कानों में आवाजें सुनाई देती है बिना बात और फोन करता है बैठे-बैठे हंसने लग जाता है किसी वस्तु या व्यक्ति के होने का आभास होता है उल्टी उल्टी बातें करता है शरीर में असामान्य गतिविधियां करता है वास्तविकता से जो करे होती है शिजोफ्रेनिया से ग्रसित रोगियों से अमानवीय व्यवहार जैसे मारना पीटना जंजीरों से बांधना आदि करना उचित नहीं होता उन्हें मनोचिकित्सक को दिखाकर प्रॉपर इलाज करवाना चाहिए मनोरोग या सिजोफ्रेनिया किसी प्रकार के जादू टोने या देवी देवताओं का अभिशाप नहीं है ना ही यह जीवन के पिछले दुष्कर्म का परिणाम है यह छुआ छूत का रोग भी नहीं यह एक मानसिक रोग है जिसका इलाज भी है संगोष्ठी में डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल के साथ चांद राठौड़ प्रिया राजवी, डॉ नरेंद्र स्वामी Er इमरान उस्ता, नीतू आचार्य, माया सोनी, निशा पांडे अरविंद सिंह राठौड़, रीना पवार शीशराम खिलेरी, विकास बिश्नोई सुग्रीव विश्नोई, रोहित भारती गोस्वामी, राजेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता विक्रम पुरोहित ,भारती अरोड़ा, पंकज भगवती जी स्वामी, आर्यन प्रताप भाटी व भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुऐ
