Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर निवासी बंगलुरु प्रवासी JITO JBN APEX TEAM 22-24 के परामर्श संयोजक श्री मनोज जी कोचर का बीकानेर आगमन पर जेबीएन की मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग का एजेंडा बीकानेर के व्यापारियों को एक बड़ा प्लेटफार्म प्रदान करना था जिससे वह अपने माल एवं सेवाओं का आदान प्रदान उच्च स्तर पर कर सकें। अल्प अवधि सूचना के बावजूद आज की मीटिंग में बीकानेर के पूर्व महापौर एवं जीतो चैप्टर के वर्तमान अध्यक्ष श्री नारायण चोपड़ा, श्री चंपक मल सुराणा, श्री अनंतवीर जैन, श्री दिलीप छल्लानी, सिद्धार्थ सुराना, जय कांकरिया, सीए अभिनव बेद, आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष सीए अंकुश चोपड़ा, शांतिलाल पुगलिया, विजय नव लखा, प्रशांत जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे। JBN- JITO BUSINESS NETWORK व्यापारियों को एक प्लेटफार्म प्रदान करता है जिसके माध्यम से व्यापारी कोअपने व्यापार को बड़ा करने में मदद मिलती है। Thar पोस्ट बीकानेर। सी के बिरला हॉस्पीटल ने लॉयन्स क्लब के संयुक्त तत्वाधन में मूमल होटल में एक हेल्थ टॉक रखी। जिसमें न्यूरो सर्जन डॉ संजीव सिंह व डॉ बी डी सोनी ने उपस्थित जनों को स्पाइन सर्जरी और गेस्टो इन्टनल कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में मनुष्य के दैनिक दिनचर्या में खासा बदलाव आया है। शारीरिक श्रम कम होने की वजह से कमर दर्द की शिकायते आम होती जा रही है। रीढ़ और रीढ़ की हड्डी की जोड़ी मानव शरीर की सबसे महत्वपूर्ण कंकाल और न्यूरोलॉजिकल संरचनाओं में से एक बन जाती है जो कई गंभीर नैदानिक समस्याओं से गुजरती है। अक्सर एक रीढ़ फ्रैक्चर से गुजर सकता है, असामान्य रूप से झुक सकता है या एक ट्यूमर हो सकता है। इन समस्याओं को गंभीरता से लेने की जरूरत है। अनेक बार सर्जरी भी करनी पड़ती है। वहीं गेस्टो इन्टनल कैंसर विशेषज्ञ डॉ बी डी सोनी ने कहा कि अब इसका भी इलाज संभव है। किसी भी व्यक्ति के इस प्रकार के रोग होने की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेकर इलाज शुरू करवा देने से काफी हद तक बचाव हो जाता है। दोनों ही चिकित्सकों ने भागदौड़ की इस जिन्दगी में संयमित खान पान करने,शारीरिक श्रम करने की सलाह देते हुए रोग होने पर गंभीरता बरतने की बात कही। इस मौके पर नशा मुक्ति-पुर्नवास एवं दंत अस्पताल के डॉ हरमीत सिंह ने दोनों चिकित्सकों का परिचय देते हुए स्वागत किया। वहीं लायन्स क्लब की ओर से डॉ सिंह व डॉ सोनी का सम्मान किया गया।
