Thar पोस्ट न्यूज। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू हो गई। पश्चिम बंगाल के मालदा में PM मोदी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी तक चलेगी। इसमें एसी 1, एसी 2 और एसी 3, तीन तरह के कोच हैं। इस ट्रेन के चलने से हावड़ा और गुवाहाटी के बीच यात्रा करने वालों को बड़ा आराम मिल जाएगा। 9 जनवरी को जारी हुए किराए के अनुसार एक पैसेंजर को एसी 1 के लिए 1,520 रुपये, एसी 2 के लिए 1,240 रुपये और एसी 3 की खातिर 960 रुपये चुकाने होंगे, चाहे यात्रा की दूरी एक से 400 किलोमीटर के बीच कितनी भी की हो। इसके अलावा, 400 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के लिए, टिकट के रुपये की गणना प्रति किलोमीटर के हिसाब से की जाएगी, जिसमें एसी 1 में प्रति किलोमीटर 3.20 रुपये, एसी 2 में 3.10 रुपये और एसी 3 में 2.40 रुपये देने होंगे
वंदे भारत के सभी कोच को एसी और स्लीपर रखने के पीछे सफर को आरामदायक और तेज बनाना है। गुवाहाटी और हावड़ा के बीच शुरू हुई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 एसी कोच हैं। इसमें 11 एसी-3, 4 एसी-2 और 1 एसी-1 कोच है। इसमें कुल मिलाकर 823 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में आरएसी का कोई प्रावधान नहीं है।