Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ के तोलियासर ग्राम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री ने तोलियासर स्थित भैरुजी मंदिर के दर्शन किए तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण करते हुए पांच पौधे लगाए। उन्होंने यहां जल जीवन मिशन के तहत तोलियासर-जैतासर के लिए पेयजल योजना, नवनिर्मित 33/11 केवी जीएसएस, सीएसआर के तहत 24.50 लाख रुपए की राशि से निर्मित हॉल एवं टीन शेड निर्माण कार्य तथा सिनजेटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर श्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि जीएसएस निर्माण से क्षेत्र के निवासियों को निर्बाध बिजली उपलब्ध हो सकेगी। इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन के तहत गांव के घर घर तक नल से पानी प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार आम आदमी की पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा सहित सभी मूलभूत आवश्यकता पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। गांवों में सरकारी माध्यम के अलाव भामाशाहों के सहयोग से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुलभ शौचालय के निर्माण से मेले के दौरान आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने आमजन को ज्यादा से ज्यादा केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। श्री मेघवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं योजना का लाभ लेने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करें।
इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार, तोलियासर सरपंच श्रीमती रेखा देवी, श्री गुमानसिंह राजपुरोहित, पालिकाध्यक्ष श्री मानमल शर्मा, श्री विनोदगिरी गुसाईं, श्री शिव स्वामी, श्री कुंभनाथ सिद्ध, रामेश्वरलाल पारीक, श्री कोडाराम भादू, श्री किशन गोदारा, श्री विक्रम राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
भाजपा शिवबाड़ी मण्डल की सदस्यता अभियान कार्यशाला
प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान हेतु आयोजित शिवबाड़ी मंडल की कार्यशाला आज शिव मंदिर, जयनारायण व्यास कॉलोनी में सम्पन्न हुई । मुख्य वक्ता:सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे। आचार्य ने बताया कि किसी भी संग़ठन को सुचारू रूप से चलाने के लिये सदस्यों का होना जरूरी है और यही सदस्य संग़ठन कि नींव मजबूत करने का कार्य करते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने सदस्य बनाने के प्रकिया को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सदस्य बनाने के लिए आपके पास स्मार्ट फोन से प्राप्त लिंक में अपनी जानकारी भेज कर सदस्य बन सकते है। जिन के पास साधारण फोन है वो भी फार्म भर के सदस्य बन सकते हैं। मण्डल प्रभारी सुषमा बिस्सा ने वर्तमान समय मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार की आवश्यकता बताई। मण्डल अध्य्क्ष अभय पारीक ने हर बूथ से कम से कम दो सौ सदस्य बनाने का आह्वान किया इससे ही हर भारतीय तक भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को पंहुचाया जा सकता है। मंच संचालन महामंत्री नरेंद्र सिंह आबड्सर ने किया। उन्होंने कहा अंतिम पंक्ति के पायदान को सरकार की योजनाओं के लाभ मिले।भारतीय जनता पार्टी की ये सोच है। आये हुये सभी आगन्तुको का धन्यवाद महामंत्री अजय कसेरा ने दिया। इस कार्यक्रम में मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजूषा भास्कर, पार्षद संजय गुप्ता, हिमांशु शर्मा, दिनेश महर्षि, राजेंद्र सिंह भाटी,प्रवीण घई, हेमा सिंह, रामसिंह बिश्नोई, किशन प्रजापत,कप्तान राम सिंह भाटी,भगवान सिंह राठौड़, जसवंत सिंह लोहा, विजय शर्मा, वीरेन्द्र सिंह शेखावत, अजित सिंह राठौड़, जुगल सिंह राठोड़, धीरज स्वामी, भँवर सिंह राठौड़, आदि कार्यकता उपस्थित रहे।