Thar पोस्ट, न्यूज। केन्द्र सरकार द्वारा सामाजिक न्याय के पुरोधा, गरीबों, अति पिछड़ो व वंचितों की सशक्त आवाज जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने के उपलक्ष मे जारी डाक टिकट और रजत मुद्रा को obc वर्ग के प्रतिनिधि मंडल को बीकानेर सांसद अर्जुनराम जी मेघवाल ने समर्पित किया।
इस अवसर पर जय नारायण मारू, एडवोकेट निमेश् सुथार, गुलाब चंद मारू, दीपक गहलोत, आशकरण मारू, पवन सुथार, शिव रतन प्रजापत, ओम् रामावत्, अमित सोनी, केशव खत्री, बीरबल नाथ सिद्ध ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।