Thar पोस्ट। बीकानेर शहर को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से मनोचिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल द्वारा संचालित ” मिशन रोशनी ” नशा मुक्ति महाअभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एन आर असवाल चैरिटेबल संस्था एवं वरदान हॉस्पिटल, व्यास कॉलोनी बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 19 फरवरी को प्रातः 11:00 से 2:00 तक विशाल निशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर के जिला संयोजक एवं मनोचिकित्सक डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि शिविर का आयोजन श्री अखिलेश प्रताप सिंह पूर्व शहर अध्यक्ष भाजपा बीकानेर के नेतृत्व में किया जा रहा है जिसका उद्घाटन शहर भाजपा अध्यक्ष श्री विजय आचार्य द्वारा किया जाएगा।शिविर में अनेक प्रकार के नशे जैसे डोडा, पोस्त ,अफीम, शराब, गांजा, स्मैक, एमडी चिट्ठा , फोर्टविन फिनार्गन, अल्प्राजोलम ट्रामाडोल इंजेक्शन, बीड़ी,सिगरेट, तंबाकू सभी प्रकार के नशा छुड़ाने हेतु मनोचिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।साथ ही डॉक्टर पारूल यादव द्वारा बीड़ी सिगरेट और तंबाकू से ग्रसित व्यक्तियों के दांतो की जांच निशुल्क की जाएगी।खुशबू सुथार क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट द्वारा नशा मुक्ति हेतु काउंसलिंग निशुल्क की जाएगी।डॉ शिव शंकर स्वामी द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति से नशा मुक्ति का उपचार किया जाएगा

बजट घोषणा में मिले बजट से शिव वैली की सडकों का हो निर्माण
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने पूर्व विधानसभा विधायक सिद्धि कुमारी एवं जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को बजट घोषणा में प्रत्येक विधानसभा में 10 करोड़ के घोषित बजट से पूर्व विधानसभा स्थित शिव वैली की सडकों का निर्माण करवाने की अनुशंसा हेतु पत्र सौंपा | पत्र में बताया गया कि रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड़ नं. 4 से शिव वैली से होते हुए गंगाशहर-भीनाशहर को जोड़ने वाला रास्ता औद्योगिक क्षेत्र एवं आस पास की कोलोनियों को गंगाशहर-भीनाशहर मार्ग से जोड़ने में काफी उपयोगी है | लेकिन जनसुविधाओं के आभाव में सड़क निर्माण नहीं होने से आमजन को आवागमन में काफी असुविधा रहती है | साथ ही रानीबाजार से गोगागेट की और जाने वाली सड़क पर स्थित पशु चिकित्सालय के पास वाली गली जो कि सीधी शिव वेली में जाकर मिलती है और यह सड़क भी 60 फुट की है जो किन्ही कारणों से बन नहीं पायी है | इस सड़क का निर्माण कर इस पर डामरीकरण करवाया जाए ताकि रानीबाजार से गंगाशहर और गंगाशहर से रानीबाजार आने जाने वाले छोटे वाहनों के लिए यह एक सुगम मार्ग बन जाएगा और गोगागेट से गंगाशहर जाने वाली सड़क पर भारी यातायात में भी दबाव कम हो जाएगा और इस मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं से भी निजात मिल सकेगी | वर्तमान में शिव वैली में नगर निगम द्वारा फायर सब स्टेशन भी बनाया चुका है जल्द ही फायर फाइटर गाड़ियों की सेवा भी यहाँ से शुरू हो जायेगी और ऐसे में रास्ता सुलभ होना भी आवश्यक है | वर्तमान सरकार द्वारा बजट 2022-23 में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र हेतु 10 करोड़ का बजट भी स्वीकृत किया गया है जिसके तहत इस लंबित मांग का निपटारा भी किया जा सकेगा |