Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में दो जनों ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन को समाप्त कर लिया। जानकारी मिली है कि बीकानेर नर्सिंग होम के पीछे पवनपुरी में रहने वाली 56 वर्षीय सरोज खींची ने मकान की लॉबी में लगे जंगले पर बने बच्चों के झूले से फांसी लगा ली।
परिजनों को पता लगने पर उसे पीबीएम ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसको लेकर मृतका के बेटे ने जेएनवीसी थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। जिसमें बताया है कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार थी। जिसके चलते यह कदम उठाया। कोटगेट थानान्तर्गत 55 वर्षीय एक जने ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। जानकारी मिली है कि परदेशियों की बगेची के पास रहने वाले प्रेम शंकर मोदी ने घर के बरामदे की छत पर लगे हुक से फांसी का फंदा लगा लिया। इसको लेकर मृतक के पुत्र देव मोदी ने कोटगेट थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।