

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पंडित मनमोहन जी किराडू द्वारा स्थापित शिव शक्ति साधना पीठ में सावन के दूसरे सोमवार को केसर और गुलाब जल और गंगाजल युक्त अभिषेक 11 किलो दही से किया गया। पंडित संदीप बसंत किराडू के नेतृत्व में चल रहा है अभिषेक में मदन व्यास शंकर कैलाश प्रहलाद जी सेवक, गणेश जी व्यास गणेश माली पेंटर शिव शक्ति साधना पीठ के भक्तों द्वारा किया जा रहा है अभिषेक सवेरे 8:30 बजे से शुरू होता है।
आसाम में होने जा रहे बीसी रॉय ट्रॉफी में बीकानेर के 2 छात्र का चयन हुआ। प्राचार्य अजय सिंह शेखावत ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी आदित्य व अनिल राष्ट्रीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के लिये चयनित हुए है। जो दो अगस्त से असम में अपना दमखम दिखाएंगे। स्कूल के इन दोनों खिलाडिय़ों के चयन पर कोच मोहम्मद रफीक चौहान एवं देवेंद्र पुरोहित को हार्दिक बधाई दी। आरएचएम मोहन ने बच्चों को निरंतर आगे बढऩे और इसी तरह सादुल स्कूल का मान बढ़ाने की शुभकामनाएँ दी ।