Thar पोस्ट। क्रिकेट मैचों में सट्टेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने अपने ग्रिप में ले रही है। एक बार फिर बुधवार रात नया शहर थाना पुलिस की टीम ने इलाके में रामदेव पार्क के पास एक मकान में दबिश देकर दो जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वहां राजस्थान रॉयल और चैन्नई सुपर किंग के मैच पर सट्टेबाजी करते दो बुकियों को गिरफ्तार कर मोबाइल, नौ हजार रूपये नगदी बरामद की। पुलिस ने मौके पर सट्टेबाजी कर रहे नत्थुसर बास निवासी सुभाष चंंद्र और सिंगियो का चौक निवासी अरूण व्यास को दबोचा।नयाशहर थानाप्रभारी वेदपाल श्योराण के निर्देश पर हुई इस कार्यवाही में सब इंस्पेक्टर धर्मवीर, कांस्टेबल संजय, राकेश और सुनिल कुमार शामिल रहे।