ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20250527 111143 2 स्पा सेंटर में मिली दो विदेशी महिलाएं, अनुमति के बगैर रह रही थी, मामला दर्ज Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बगैर अनुमति के किसी विदेशी नागरिक को ठहराना खतरे से खाली नही है। इसके लिए आपको न केवल पर्यटन विभाग की तय गाइड लाइन को फॉलो करना पड़ता है बल्कि सीआईडी को भी सूचित करना होता है। शहर में एक बार फिर स्पॉ सेंटर में बिना अनुमति के विदेशी महिलाओं को रूकवाने का मामला दर्ज हुआ है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के रानी बाजार पुल के पास की है। जहां पर एक स्पॉ सेंटर पर सीआईडी की विशेष टीम ने दबिश दी। मौके पर बिना अनुमति के रह रही दो विदेशी महिलाएं मिली है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रानीबाजार पुल के पास इटालियन स्पॉ संचालित किया जा रहा है।सीआईडी जोन को वहां बिना अनुमति के विदेशी महिलाओं को रुकवाने की जानकारी मिली थी। सीआईडी विशेष शाखा की टीम स्पॉ सेंटर पहुंची तो वहां दो विदेशी महिलाएं रुकी हुई थीं। स्पॉ संचालक विशाल मेहता और विक्रांत गुप्ता ने विदेशी महिलाओं का ऑनलाइन सी फार्म भरकर सीआईडी जोन को सूचना नहीं दी थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 में कोटगेट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पिछले दिनों एक विदेशी महिला को पनाह देने पर अनेक लोग चपेट में आये थे।


Share This News