Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के देशनोक में रविवार की सुबह एक सेलून की दुकान की पट्टियाँ गिर गई। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार देशनोक कस्बे की हॉस्पिटल के सामने स्थित सैलून की दुकान की पट्टियाँ अचानक गिर गई। जिस समय पट्टियाँ गिरी उस समय दुकान में क़रीब पाँच लोग मौजूद थे। जिनमे से दो को गंभीर चोटे आई है। इन गंभीर घायलों को प्राथमिकी उपचार के बाद पीबीएम रेफ़र कर दिया गया है। दुकान मूलचंद नाई नाम के आदमी की बतायी जा रही है।