Thar पोस्ट। बीकानेर में क्राइम बढ़ा रहा है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो युवकों के चाकू बाजी की घटना में घायल होने की खबर है। इस सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायलों के नाम सलमान भुट्टो और रिषभ गोस्वामी बताया जा रहा है । विवाद के कारण का अभी तक पता नही चला है। मिली जानकारी के अनुसार दाऊजी मंदिर के कुछ युवकों में झड़प हो गई और युवक चाकूबाजी पर उतर आए।आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की भनक पड़ते ही कुछ बदमाश फरार हो गए। दो युवकों को घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज़ किए।