Thar पोस्ट। बीकानेर के पड़ोसी जिले में सड़क हादसे में 2 की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सरदारशहर और भालेटी के बीच हुआ। जिसमें दो युवकों के मौत हो गई। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में कानड़वास निवासी बजरंग लाल और सुरेंद्र कुमार की मौत हो गई। वहाँ एक बार सड़क पर जाम लग गया। हालांकि कुछ देर बाद यातायात को सुचारू कर दिया गया।