ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
Screenshot 20260215 110445 WhatsApp बीकानेर : सड़क हादसे में 2 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चरकड़ा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे जा रहे एक ग्रामीण को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में चरकड़ा निवासी नारायण सिंह राजपूत व राजूराम पुत्र जगदीश, निवासी सुरपुरा की मौत हो गई। इस दुर्घटना में लालचंद पुत्र भागीरथ गोदारा, निवासी रामसर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पलटी गाड़ी में संदिग्ध मादक पदार्थ भरा हुआ बताया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का जमावड़ा नोखा जिला अस्पताल में भी हो गया। मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। वहीं चरकड़ा सरपंच सवाई सिंह मगनाराम केड़ली भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।हादसे के बाद आक्रोशित युवाओं की भीड़ भी जमा हो गई, जिन्हें समझाइश कर शांत करवाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाकर मामला दर्ज कर लिया है।


Share This News