Thar पोस्ट न्यूज़। बारिश की दस्तक के साथ ही बीकानेर में हादसे होने लगे है। प्रति वर्ष बीकानेर के ग्रामीण इलाकों में बारिश के दिनों में हादसे होते हैं। बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ के चक 12 एसटीएम में बारिश से सिली हुई दीवार ढह गई । दीवार के ढहने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर छतरगढ़ थानाधिकारी जयकुमार भादू व खाजूवाला सीओ अंजुम कायल सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे।