Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के कोटगेट थाना पुलिस ने दो अगल-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए खुले आम धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने खैरपुर भवन के पीछे कमला कॉलोनी में एक कार्रवाई करते हुए मेघवालों के मौहल्ले के रहने वाले अजाद पुत्र कायम को खुले आम तलवार लेकर घूमते समय गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी कार्रवाई चौखुंटी पुलिया के पास जिन्ना रोड़ करते हुए 20 वर्षीय निवासी मो. फरीद को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। जो कि चाकू लेकर खुलेआम घूम रहा था।