Thar पोस्ट, न्यूज । श्रीकोलायत कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास एक ने की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में शव बुरी तरह से कटने से शिनाख्त नहीं हो पाई है। बीट प्रभारी रामस्वरूप ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शिनाख्त होने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
कोलायत तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 10 अप्रैल की है। इस संबंध में मृतक के भाई गंगापुरा निवासी रेवंतराम ने कोलायत थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी । जिसमें बताया कि उसका भाई गणेशाराम पुत्र सुरजाराम 10 अप्रैल को कपिल मुनि सरोवर में स्नान करने गया था। जिसका पैर फिसलने से सरोवर के गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।