Thar पोस्ट, न्यूज। रॉयल्टी ठेकेदारों द्वारा अवैध वसूली व गुंडाराज से परेशान होकर ट्रक मालिक ग्राम लाखुसर, कालासर, जालवाली, मोतीगढ़, खाजूवाला आदि की सभी गाडिय़ां पिछले 8-10 दिन से ग्राम लाखुसर की मुख्य रोड पर खड़ी कर रखी है। ट्रक मालिकों का कहना है कि अब ट्रक चलाने पर कुछ भी नहीं बचता है और ट्रक मालिकों का रोजगार रॉयल्टी ठेकेदारों ने छीन रखा है। ट्रक मालिक व चालकों के परिवार को मुसीबतों का सामना कर रहा है। ट्रकों की किस्त ड्यू हो रही है। अवैध वसूली की जानकारी ट्रक यूनियन लाखुसर की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर बीकानेर को अवगत करा रखा है। यदि इस परेशानी का समाधान नहीं किया गया तो ट्रक मालिक बीकानेर जिले में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। मुरहम की रॉयल्टी की 350 रुपए की रॉयल्टी रसीद काटते हैं और ट्रक मालिक से 3000 से 9000 रुपए लेते हैं। आरोप है कि इसमें रॉयल्टी ठेकेदार की खनिज विभाग प्रशासन से मिलीभगत है और इसका ट्रक मालिक विरोध करते हैं तो उनको डराया धमकाया जाता है। उनकी गाडिय़ों को माइङ्क्षनग विभाग द्वारा सीज करवाकर डेढ़ से दो लाख रुपए का जुर्माना लगा देते हैं।जिले में रॉयल्टी ठेकेदारों की ओर से नाजायज रॉयल्टी वसूली में मनमानी की जा रही है। बीकानेर जिले में बजरी पर अवैध रॉयल्टी वसूली की जा रही है। प्रतिदिन दो ढाई हजार ट्रक बजरी से लोड होते हैं जिनकी जायज रॉयल्टी 38.50 रुपए प्रति टन है। जबकि रॉयल्टी ठेकेदारों द्वारा 120 रुपए प्रति टन से सिलिका सैंड बताकर बजरी की रॉयल्टी वसूलते हैं।